हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सौलह दिग्गजों...

    सौलह दिग्गजों ने ज्वाइन की भारतीय जनता पार्टी

    Jaipur News
    सौलह दिग्गजों ने ज्वाइन की भारतीय जनता पार्टी

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए शनिवार को सेवानिवृत प्रशासनिक, न्यायिक अधिकारियों सहित कर्मचारी नेता और गुर्जर समाज के दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। Jaipur News

    इसमें सेवानिवृत न्यायाधीश किशनलाल गुर्जर, पूर्व पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश पवन कुमार जैन, अनिता कटारा, युगवीर पटेल, कृषि निदेशक सुभाष सिंह, अतर सिंह गुर्जर, सुशीला खैरवा, सीएम अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी महेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, गोपीचंद गुर्जर, मृदुरेखा चौधरी, प्रोफेसर भरत सिंह, डॉ. दिनेश यादव, कर्मचारी नेता महेश कुमार व्यास और डॉ. किशन लाल मेघवाल, राजगिरी महाराज, विजय सिंह, मिश्रीनाथ, राजन राजावत, चाकसू गुर्जर समाज अध्यक्ष रामसहाय रावत, देवकरण सरपंच, राजाराम गुर्जर और भगवान सिंह गुर्जर को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। Jaipur News

    भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी पूर्व अधिकारी और नेता अजमेर, भरतपुर, अलवर और जयपुर ग्रामीण सहित अन्य स्थानों से ढोल नंगाड़ों की धुन पर नाचते गाते समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर सहित ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मौजूद रहे। Rajasthan News

    जंगलराज से आहत लोग शामिल हो रहे हैं भाजपा में : सिंह

    भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि प्रदेश के कौने-कौने से कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों को छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रबुद्ध लोगों सहित विभिन्न अधिकारी सभी समाज और वर्गों से लोग कांग्रेस के जंगलराज से आहत हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के किसानो से वादाखिलाफी की है जिसके चलते 19400 किसानों की जमीनें नीलाम हो गई। किसानों ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली। BJP

    महिलाओं के खिलाफ ज्यादती की प्रतिदिन 18 घटनाएं और आपराधिक मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। युवा बेरोजगारी में राजस्थान आज देश में सबसे आगे पहुंच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का एक ही लक्ष्य है कि गहलोत सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना और भाजपा की जीत के साथ विजय संकल्प में जुट जाना।

    देश में भाजपा का वैभव बढ़ा : सीपी जोशी | CP Joshi

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि बीते 60 सालों में जो नहीं हो पाया वह मोदी सरकार ने बीते 9 साल में कर दिखाया। भारत माता का वैभव बढा है, कश्मीर से धारा 370 हटी है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रदेश की गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते युवा किसान महिला सब परेशान हैं। प्रदेश का विकास पूरी तरह अवरूद्ध हो गया है।

    कुशासन से हर वर्ग दु:खी : राजेंद्र राठौड़

    नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। प्रदेश के सारे बुद्धिजीवी इस बात को मानते हैं कि गहलोत ने जो मिशन 156 का दावा किया है वो पिछली सरकार के समय भी किया था। जिसका हश्र ये हुआ कि पूरी कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई।

    यह भी पढ़ें:– Drug Addiction : लगातार पैर पसार रहा नशा, समस्या का सही समाधान निकाला जाए!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here