हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बंधक बनाने के...

    बंधक बनाने के प्रकरण में छठा आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना

    Kairana News
    Kairana News: बंधक बनाने के प्रकरण में छठा आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना

    दो माह पूर्व कस्बा निवासी एक युवक व उसके साथी को ढोल बजाने का लालच देकर कुछ लोगों ने बनाया था बंधक

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: दो माह पूर्व ढोल बजाने के कार्य का लालच देकर बंधक बनाने, मारपीट व जबरन वसूली करने के प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को और गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। कस्बे के मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि बस्ती निवासी आतिश ने विगत 25 जनवरी को कोतवाली पर तहरीर देकर कुछ लोगो पर उसे व उसके साथी आशु को ढोल बजाने के कार्य का लालच देकर बंधक बनाने, विरोध करने पर मारपीट करके घायल करने व जबरन वसूली करने के आरोप लगाए थे। Kairana News

    पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई थी, जिसमें युवक द्वारा लगाए गए आरोप सत्य पाए गए थे। पुलिस ने मामले में शामिल महिला आरोपी जुल्लो व आसमा तथा तनवीर, कासिम व खुर्शीद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने मामले में शामिल एक और आरोपी अरशद निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना को कैराना बाईपास पर स्थित अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें:– Kairana Bike Chori: हैंडल लॉक तोड़कर बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद