हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जेई को सस्पें...

    जेई को सस्पेंड करने पर बिजली कर्मियों ने की नारेबाजी

    Sloganeering Electricians

    एचएसईबी वर्कर यूनियन का कड़ा विरोध

    पूंडरी(सच कहूँ न्यूज)। एचएसईबी वर्कर यूनियन पूंडरी यूनिट के आह्वान पर सब यूनिट ढांड में गेट मीटिंग की गई। जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान जगदीश चंद्र ने की। इस अवसर पर यूनिट प्रधान सतबीर सिंह ने कहा कि जिस तरह बिना किसी जांच पड़ताल के कार्यकारी अभियंता पूंडरी ने पवन कुमार जेई को सस्पैंड किया है, यह कार्यकारी अभियंता का तानाशाही रवैया है। जिसका एचएसईबी वर्कर यूनियन कड़ा विरोध करती है। जेई को सस्पेंड करने के मामले में कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया।

    एक कर्मचारी पर कई-कई फिटरो का भार

    उन्होंने कहा कि अगर कार्यकारी अभियंता पूंडरी का कर्मचारियों के प्रति यही रवैया रहा तो यूनियन इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। जगदीश चंद्र सब यूनिट प्रधान ने कहा कि एक तरफ जहां सब यूनिट ढांड में टैक्नीकल व कलैरिक्ल स्टाफ की भारी कमी है। एक कर्मचारी पर कई-कई फिटरो का भार है। दूसरी तरफ कार्यकारी अभियंता पूंडरी कर्मचारियों पर गलत तरीके से दबाब बना रहा है। अगर कोई प्राइवेट आदमी लाइन के साथ छेड़छाड़ करता है तो उसकी जिम्मेवारी भी एक्शन पूंडरी कर्मचारियों पर डालता हैं। जबकि विभाग नियामानुसार प्राईवेट आदमी की एफआईआर दर्ज करानी होती है। ऐसे कई आदमी लाइनों के साथ छेड़छाड़ करते है उन सभी की जांच करके उनके खिलाफ विभागिय व कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।