हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    Operation Savera: 20 लाख की स्मैक बरामद, आरोपी दबोचा

    Kairana News
    Kairana News: 20 लाख की स्मैक बरामद, आरोपी दबोचा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 104 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।

    डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ संचालित किया जा रहा है। Kairana News

    इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान कस्बे के मायापुर मार्ग पर स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 104 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता माजिद निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

    यह भी पढ़ें:– Union Cabinet: किसानों को लेकर केन्द्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला