हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अमृतसर : पांच...

    अमृतसर : पांच किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Jalandhar News
    Heroin : अमृतसर में ड्रोन से गिराई आधा किलो से अधिक हेरोइन बरामद

    आरोपित के कब्जे से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और 5 राउंड भी हुए बरामद | Heroin

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा काउंटर इंटेलिजेंस ने बुधवार सुबह 5 किलो (Heroin) हेरोइन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और 5 राउंड भी बरामद हुए हैंक भगवान सिंह नाम का आरोपित फिरोजपुर सेक्टर से अमृतसर उक्त खेत सप्लाई करने पहुंच रहा था। काउंटर इंटेलिजेंस आरोपित से पूछताछ में जुटी है कि उसे हेरोइन कहां से मिली और उसने इसकी सप्लाई कहां देनी थी। इंटेलिजेंस को उम्मीद है कि पूछताछ में नशा तस्करी गैंग का बड़ा खुलासा हो सकता है।

    तीसरा साथी फरार | Heroin

    बता दें, दो दिन पूर्व पुलिस थाना रमदास ने भी दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया था, जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। पुलिस पार्टी गांवमंदरावाला पहुंची तो गांव पंडोरी की तरफ से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आते दिखाई दिए। इनको रोककर तलाशी ली तो उनसे 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    दोनों युवकों ने अपनी पहचान गांव धुमराह निवासी आज्ञापाल सिंह व जसपाल सिंह के रूप में बताई। आरोपितों ने बताया कि वह पुलिस थाना घरिंडा के अंतर्गत गांव चीचा निवासी गुरमिंदर सिंह से हेरोइन लाकर आगे बेचते हैं। गुरमिंदर सिंह फरार है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।