हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Heroin: सात क...

    Heroin: सात करोड़ की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Faridkot News
    Faridkot News: सात करोड़ की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। Faridkot News: पंजाब में फरीदकोट पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 48 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। Faridkot News

    एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि फरीदकोट के थाना सदर की पुलिस पार्टी ने चेकिंग के दौरान गांव टहिना बस स्टैंड के पास से फाजिल्का के गांव बल्लुआना निवासी राजवीर सिंह उर्फ गोरी को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की। मौके पर डीएसपी त्रिलोचन सिंह को बुलाकर उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग से एक किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट तहत केस दर्ज किया गया है और अब उसे रिमांड पर लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी। Faridkot News

    एसएसपी के अनुसार इससे पहले फरीदकोट पुलिस द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में बरामदगी करीब ढाई साल पहले वर्ष 2022 में 1 किलो हेरोइन के रूप में की गई थी। जिससे साफ है कि फरीदकोट पुलिस नशे के खिलाफ मजबूती से काम कर रही है और नशे के कारोबार में शामिल बड़े तस्करों पर लगाम लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस पकडे़ गए आरोपी के लिंक खंगाल रही है। Faridkot News

    यह भी पढ़ें:– Fire: भिवानी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित चिनार मिल में लगी भयंकर आग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here