हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश अबोहर में महि...

    अबोहर में महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

    Snake

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) निकटवर्ती गांव दुतारांवाली में घर के अंदर काम कर रही एक 45 वर्षीय महिला को अचानक सांप (Snake) ने काट लिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज से पहले महिला के परिजनों द्वारा उसे बाबा से झाड़-फूंक भी करवाया गया। जानकारी के अनुसार गांव दुतारांवाली निवासी लगभग 45 वर्षीय इंदिरा देवी का घर गांव के बाहर ढाणी में है।

    यह भी पढ़ें:– भाजपा नेत्री पर जानलेवा हमला करने वाले पारिवारिक मैंबरों पर केस दर्ज

    जहां आसपास खेत हैं। रविवार शाम को जब इंदिरा देवी घर में काम कर रही थी तो अचानक एक सांप घर में आ गया और इंदिरा देवी के हाथ पर काट दिया। (Snake) जिसके बाद परिजनों द्वारा उसके हाथ पर पट्टी बांधकर उसे इलाज के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज से पहले झाड़-फूंक करवाया गया और फिर डॉक्टरों द्वारा महिला का इलाज किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here