हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home रंगमंच सलमान खान को ...

    सलमान खान को सांप ने काटा

    Mumbai News
    Salman Khan Firing Case: मुंबई पुलिस के हाथ लगे बड़े सबूत!

    मुम्बई (एजेंसी)। बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान को सांप ने काट लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान को शनिवार रात उनके पनवेल वाले फार्म हाउस पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने के तुरंत बाद सलमान खान को हॉस्पिटल रात 3 बजे में भर्ती कराया गया था। हालांकि सांप जहरीला नहीं था और फर्स्ट एड के बाद सलमान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। सलमान खान 27 दिसंबर 2021 को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। सलमान हर साल की तरह क्रिसमस , अपना जन्मदिन और नया साल मनाने के लिए अपने पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर परिवार और करीबियों के साथ जाते हैं। इस साल भी जन्मदिन के जश्न के लिए पनवेल में बॉलिवुड सितारों, प्रड्यूसर और बाकी दोस्तों का जमघट लगना शुरू हो गया है। सलमान के अधिकतर दोस्त आज दोपहर ही पनवेल पहुंच जाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here