हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश जब सांप अपनी ...

    जब सांप अपनी समस्या लेकर पहुंचा सीएम के दरबार में!

    Snake
    जब सांप अपनी समस्या लेकर पहुंचा सीएम के दरबार में!

    भाजपा की मंत्रणा बैठक में घुसा सांप, मचा हड़कंप

    कर्नाटक। सबकी गुहार पर गौर करते हो मंत्री जी, जरा मेरी भी (Snake) समस्या सुन लो और कोई समाधान कर दो। भाजपा प्रत्याशी शिवराज सज्जन के घर में घुसा सांप शायद यही कहने उनके घर में घुसा होगा। क्योंकि वहीं पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई भी मौजूद थे जो भाजपा के नेताओं के साथ मंत्रणा कर रहे थे। सांप को वहां देखकर वहां उपस्थित कर्मचारियों ने सांप को बाहर निकाल दिया।

    जानकारी के अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव की गिनती जारी है जहां रुझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है। समाचार लिखे जाने तक कर्नाटक मतगणना में भाजपा 69, कांग्रेस 128 और जेडीएस 21 सीटों से आगे चल रही है। बता दें कि 10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर मतदान हुआ था। आज वहां मतगणना चल रही है। लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रूझानों में सीएम इस सीट पर आगे चल रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार यासिर अहमद खान पठान सीएम के सामने चुनाव मैदान में डटे हैं। देखना यह है कि जीत किसकी होती है।

    IMD Rainfall Alert: चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ मचाएगा तबाही, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here