हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Snake: इस सां...

    Snake: इस सांप का जहर चमड़ी तक गला देता है

    Snake Island
    Snake Island यहाँ नदी नहीं सांप बहते है ?

    Snake Island: आज हम आपको खबरों से हटकर एक ऐसी रोचक खबर (Ajab Gajab News) बताने जा रहे हैं जिससे आपको आश्चर्यचकित होंगे कि ऐसा भी हो सकता है। जी हां! जिसे पढ़ने में आपको मजा आएगा। देश दुनिया में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जो रोमांच, रहस्य व अजूबों से भरी हुई हैं। तो कई ऐसी जगह है जहां प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलती है। आज हम आपको एक ऐसी जगह बताने जा रहे है जहां जाना खतरों से खाली नहीं है। जानकारी के अनुसार इस स्थान पर इतने सांप (Snake) रहते हैं कि अगर कोई इन्सान वहां गलती से भी चला जाए, तो उसके जिंदा वापिस आने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

    आपको बता दें कि यह खतरनाक जगह ब्राजील में है, जिसे ‘स्नेक आइलैंड’ के नाम से जाना जाता है। जानकारी के अनुसार इस आइलैंड का वास्तविक नाम ‘इलाहा दा क्यूइमादा’ है। आपको बता दें कि वैसे तो यह आईलैंड काफी खूबसूरत लगता है लेकिन आपको जानकर आश्चर्यजनक होगा कि दुनिया के सबसे खतरनाक सांप इसी आइलैंड पर पाए जाते हैं।

    Snake Island
    Snake Island
    यहाँ नदी नहीं सांप बहते है ?

    क्या कारण है वहां सांप ही सांप पाए जाते हैं | Snake Island

    बताते हैं कि खूबसूरत दिखने वाला यह आइलैंड अब सांपा का अड्डा बन चुका है। वैज्ञानिकों की एक गलती के कारण अब वहां पर कोई आदमी जा नहीं सकता। रिपोर्ट के अनुसार, इस आइलैंड में वाइपर प्रजाति के भी सांप पाए जाते हैं। कहते हैं कि इस प्रजाति के सांपों के पास उड़ने की क्षमता होती है। इनका जहर इन्सान का मांस तक गला देता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस आइलैंड पर अलग-अलग प्रजाति के 4000 से अधिक सांप हैं। आपको बता दें कि ब्राजीलियन नेवी ने आम इन्सानों को इस स्थान पर जाना प्रतिबंधित कर रखा है।

    लेकिन हाल ही में हुए वैज्ञानिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस छोटे से आयलैंड पर सांपों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अब वहां के सांपों को खाने के लिए भोजन नहीं मिल पा रहा, क्योंकि इस आयलैंड की जमीन पर दूसरे छोटे बड़े जानवर रहते थे उनको सांपों ने अपना भोजन बना लिया।

    अब इस आयलैंड की जमीन पर दूसरा जानवर बचा ही नहीं। यही वजह है कि अब आयलैंड पर मौजूद सांपों की प्रजाति दूसरों सांपों की प्रजाति के सांपों का अपना भोजन बना रही है। बाकी के दूसरे सांप ऐसा नहीं कर सकते। वे पेड़ों पर बैठकर पक्षियों का इंतजार करते हैं। पक्षियों में भी इस आयलैंड के प्रति इतना खौफ बढ़ गया कि पक्षी भी इस आयलैंड के करीब नहीं जाना चाहते। ये बिल्कुल वैसा ही है जैसा पृथ्वी पर इन्सानों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। संसाधन कम होते जा रहे हैं और इन्सान बढ़ते जा रहे हैं।

    अजब-गजब: जानें, आयरलैंड में सांप क्यों नहीं पाए जाते, क्या है इसके पीछे वजह

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here