हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    अमेरिका में बफीर्ले तूफान के बाद तबाही

    Snow in Britain

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में मंगलवार सुबह तक भीषण ठंड और बफीर्ले तूफान से संबंधित घटनाओं में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने आज यह रिपोर्ट दी हैं। इससे पहले दिन में भीषण ठंड, शीत लहर और बर्फबारी जारी रहने से 34 लोगों की मौत की खबर आई थी। बर्फ़ीले तूफान अमेरिका-कनाडा सीमा के पास ग्रेट लेक्स से लेकर मैक्सिको के साथ अमेरिकी सीमा पर रियो ग्रांडे नदी तक सक्रिय है।

    मरने वालों की संख्या 50 

    रिपोर्टों के अनुसार कोलोराडो, इलिनोइस, कंसास, केंटकी, मिशिगन, मिसौरी, नेब्रास्का, न्यूयॉर्क, ओहियो, ओक्लाहोमा, टेनेसी और विस्कॉन्सिन जैसे कम से कम 12 प्रांतों से 50 लोगों के भीषण ठंड से मरने सूचना है। पूर्वोत्तर न्यूयॉर्क राज्य के बफेलो शहर में सप्ताहांत में एक मीटर से अधिक बर्फ गिरने से सबसे अधिक लोग हताहत हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि आज तक कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है। शहर की पुलिस के अनुसार, ‘ठंड से मरने वालों के शव बाहर और कारों के अंदर मिले हैं।

    न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल ने इसे बफेलो के इतिहास में सबसे विनाशकारी तूफान बताया है। होचुल के अनुसार शहर और उसके आसपास के 15 हजार लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हैं और मरम्मत कार्य मंगलवार तक ही पूरा हो सकता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार पांच हजार 500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और अन्य उड़ानें 71 सौ उड़ानें , विशेष रूप से डेट्रायट, शिकागो, मिनियापोलिस, डेनवर में चुनौतीपूर्ण स्थिति के कारण विलंब से चल रही हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here