हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश सोनाली फोगाट ...

    सोनाली फोगाट को किसने मारा? पुलिस के हाथ लगे क्या सुराग? शरीर पर मिले चोट के निशान

    Sonali Phogat Case

    सोनाली फोगाट हत्या मामले में दो सहयोगी गिरफ्तार

    पणजी (एजेंसी)। गोवा पुलिस ने टिकटॉक स्टार एवं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की कथित हत्या के मामले में उनके निजी सचिव सुधीर सांगवन और सुखविन्दर वासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक जव्बा दलवी के अनुसार सुधीर और सुखविन्दर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों सुश्री फोगाट के साथ 22 अगस्त को गोवा पहुंचे थे। भाजपा नेता के भाई रिंकू धाखा ने बुधवार को अंजुना पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

    Sonali Phogat Funeral

    सुश्री फोगाट की मौत के बारे में शुरू में बताया गया था कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर कई चोट के निशान पाये जाने की बात सामने आई। विपक्षी दलों ने प्रमोद सांवत नीत गोवा सरकार पर अनिभेत्री की हत्या के मसले को लेकर हमले तेज कर दिये हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पर निष्कर्ष पर पहुंचने का आरोप लगाया है। सरदेसाई ने ट्वीट करके कहा कि कोई भी डॉक्टर इतना होशियार नहीं है कि वह व्हाट्सएप पर मौत की खबर पढ़कर मौत का कारण जान जाये। सांवत ने बिना जांच हुए निष्कर्ष पर पहुंचकर इस संवेदनशील मामले में संदेह पैदा कर दिया है। वहीं आज अंतिम फोगाट का अंतिम संस्कार हो गया है।

    क्या है मामला

    गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। चोडनकर कहा, ‘सरकार को निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस और जीएमसी (गोवा मेडिकल कॉलेज) को खुली छूट देनी चाहिए। हमें गोवा आने वाले पर्यटकों को उनकी सुरक्षा के बारे में स्पष्ट संकेत देना चाहिए ताकि हमारे पर्यटन उद्योग को नुकसान न हो। इस बीच सावंत ने कहा है कि जांच की निगरानी राज्य के पुलिस महानिदेशक कर रहे हैं और पुलिस को मामले में कार्रवाई करने की पूरी आजादी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here