हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश सोनम रानी की ...

    सोनम रानी की आंखें अब दो जरूरतमंदों की जिंदगी में भरेंगी रोशनी

    आंखें पूज्य माता करतार कौर जी इंटरनेशनल आई बैंक में दान

    Eye Donation: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के सीएमके कॉलेज के समीप स्थित एकता नगर निवासी 50 वर्षीय सोनम रानी पत्नी स्व. राजेंद्र कुमार का बीते दिवस निधन हो गया। उनके निधन के उपरांत परिजनों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर अमल करते हुए ज्योतिदान मुहिम के तहत उनकी आंखें दान कीं। Sirsa News

    दान की गई आंखें शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य माता करतार कौर जी इंटरनेशनल आई बैंक में सौंप दी गईं, जहां वे दो जरूरतमंदों की जिंदगी में रोशनी भरेंगी। सोनम रानी का दाह संस्कार शहर की शिवपुरी में किया गया। अंतिम विदाई के दौरान डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान शिक्षा को चरितार्थ करते हुए उनकी बेटियों रेणू गुंबर, मन्नत गुंबर, पायल और माही गुंबर ने अर्थी को कंधा देकर समाज के समक्ष प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर परिजन, रिश्तेदार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Sirsa News