हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश सोनोवाल असम स...

    सोनोवाल असम से, मुरुगन मध्यप्रदेश से आएंगे राज्यसभा में

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केन्द्रीय मंत्री सवार्नंद सोनोवाल को असम और एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने असम एवं मध्य प्रदेश में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के उपचुनाव के लिए आज यहां उम्मीदवारों की सूची जारी की। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद रहे थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाये जाने के बाद एक सीट खाली हुई है।

    राज्यसभा में की 6 सीटों के लिए उपचुनाव 4 अक्टूबर को होंगे। पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में एक-एक और तमिलनाडु में दो सीटों के लिए उपचुनाव के साथ साथ बिहार में विधानसभा परिषद् की सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहे हैं। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल को राज्य विधानसभा चुनाव के बाद केन्द्र सरकार में जहाजरानी, बंदरगाह एवं अंतरदेशीय जलमार्ग तथा आयुष विभागों का मंत्री बनाया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।