हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश सोनू सूद ने थ...

    सोनू सूद ने थाईलैंड में फंसे भारतीय शख्स की मदद की

    sonu sood

    स्वदेश पहुंचने पर कहा शुक्रिया

    मुम्बई (एजेंसी)। अभिनेता सोनू सूद अक्सर लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। वह देश के अंदर व देश के बाहर भी लोगों की मदद करते रहते हैं। लोग ट्वीट करके उनसे मदद मांगते है, जिसके बाद सोनू सूद ट्वीट करते हुए लोगों की मदद करते हैं। इसके कारण अक्सर वह खबरों में भी बने रहते हैं। अभी सोनू सूद ने थाईलैंड में फंसे भारतीय साहिल खान की मदद की है। मीडया रिपोर्ट के अनुसार साहिल खान नौकरी के लिए थाईलैंड गए थे, जहां वह फंस गए थे। उन्हें वहां नौकरी भी नहीं मिली थी, उनके साथ नौकरी के नाम पर धोखा किया गया था।

    इसके बाद साहिल खान ने ट्वीट करते हुए सोनू सूद से मदद मांगी, उन्होंने लिखा मैं थाईलैंड में फंस गया हूं और यहां से निकलने का कोई विकल्प नहीं है। सोनू सर मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मदद करें। इस ट्वीट पर सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए रिप्लाई किया आपको टिकट भेज रहा है। अपने परिवार से मिलने का समय। भारत पहुंचने के बाद साहिल खान ने ट्वीट करते हुए लिखा फाइनली मैं भारत पहुंच गया। मेरे पास कोई शब्द नहीं ! मैं हमेशा आपके लिए प्रार्थना करूंगा कि आप अच्छा काम करते रहे और हमेशा सक्सेसफुल इंसान बने। इस पर सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा हिंदुस्तानी भाई हो हमारे , वापिस हिंदुस्तान तो लाना ही था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here