हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    South Korea: दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

    South Korea news
    South Korea: दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की ऐतिहासिक जीत

    Lee Jae-myung Historic victory: सियोल। डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के नेता ली जे-म्युंग (Lee Jae-myung) को दक्षिण कोरिया का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है। इस ऐतिहासिक जीत के प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने उन्हें बधाई दी है। उनकी यह जीत देश में कई महीनों तक चले राजनीतिक संकट और उथल-पुथल के बाद संभव हो सकी। इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को देश में मार्शल लॉ लागू करने की असफल कोशिश के चलते महाभियोग का सामना करना पड़ा और उन्हें पद से हटना पड़ा। South Korea news

    स्थानीय समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, दिसंबर में हुई इस घटनाक्रम ने देश में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ किया, लेकिन इसके साथ ही राजनीतिक ध्रुवीकरण और भी तीव्र हो गया। साथ ही, अमेरिका की टैरिफ नीतियां और उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम जैसी गंभीर चुनौतियाँ भी नई सरकार के सामने हैं।

    चुनाव परिणामों के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी के ली जे-म्युंग को कुल 49.42 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी, पीपल पावर पार्टी (पीपीपी) के किम मून-सू को 41.15 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। ली को कुल 1.73 करोड़ वोट मिले, जो कि अब तक के राष्ट्रपति चुनावों में सबसे अधिक हैं। उन्होंने किम मून-सू को लगभग 29 लाख वोटों से हराया और पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल के 2022 के रिकॉर्ड (1.63 करोड़ वोट) को भी पीछे छोड़ दिया।

    “मैं लोकतंत्र की पुनर्स्थापना, नागरिकों की गरिमा की रक्षा करूंगा।”

    विजय के बाद सियोल के येओउइदो स्थित नेशनल असेंबली भवन से संबोधित करते हुए ली जे-म्युंग ने कहा, “मैं लोकतंत्र की पुनर्स्थापना, नागरिकों की गरिमा की रक्षा और सहयोगपूर्ण समाज निर्माण की दिशा में कार्य करूंगा।” उन्होंने यह भी वादा किया कि वे देश को “सैन्य हस्तक्षेप और विद्रोह जैसी परिस्थितियों” से पूरी तरह मुक्त रखने के लिए काम करेंगे।

    अपने भाषण में ली ने आर्थिक सुधारों और जनजीवन को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियाँ मिलते ही इस दिशा में काम शुरू करेंगे। मंच पर उनकी पत्नी किम ह्ये-क्युंग भी उनके साथ मौजूद थीं। दूसरी ओर, विपक्षी उम्मीदवार किम मून-सू ने एक प्रेस वार्ता में अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा, “मैं जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करता हूँ और ली जे-म्युंग को उनकी जीत पर बधाई देता हूँ।” उन्होंने यह भी आशा जताई कि देश की भलाई के लिए सभी दल साथ मिलकर काम करेंगे। South Korea news

    Elon Musk: एलन मस्क ने ट्रंप के व्यय विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा – विधेयक “अनावश्यक खर्च स…