हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सपा ने अयूब म...

    सपा ने अयूब मलिक को दादरी नगर पालिका से चेयरमैन के पद पर प्रत्याशी घोषित किया

    Ayub-Malik

    बसपा नेता अयूब मलिक हुए सपा में शामिल

    नोएडा। जनपद में लगातार जहां बसपा का जनाधार घटता जा रहा है (Ayub Malik) वही इस कड़ी में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और दादरी नगर पालिका चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे अयूब मलिक ने बहुजन समाजवादी पार्टी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए l उन्होंने समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीl  इस दौरान पार्टी ने उनको दादरी नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए उन्हें अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दियाl अयूब मलिक के प्रत्याशी घोषित होने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

    पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके इस निर्णय का स्वागत (Ayub Malik) किया है, और दावा किया है, कि समाजवादी पार्टी इस बार दादरी नगर पालिका में जीत का परचम लहराएगी। उनके सदस्यता ग्रहण के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अकबर खान, पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश गौतम एडवोकेट, फखरुद्दीन कोटिया और जाकिर मुनीरी मौजूद रहे l

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here