हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश आगरा की नौ सी...

    आगरा की नौ सीटों पर सपा-रालोद और कांग्रेस ने खोले पत्ते, अब नजर भाजपा पर

    Regionalism, Nationalism

    आगरा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के गठबंधन ने तथा कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में आगरा की नौ सीटों में से कुछ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अब जिले में चुनाव की बिसात पूरी तरह बिछने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पत्ते खुलने का सभी को इंतजार है। रालोद सपा गठबंधन ने वीरवार को जारी सूची में आगरा की पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। इस क्रम में कांग्रेस ने भी जिले की सात सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। भाजपा ने अभी तक अपनी पहली सूची जारी नहीं की है। अब भाजपा की सूची को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

    इस बीच भाजपा प्रत्याशियों की सूची को लेकर गुरुवार को देर रात सोशल मीडिया पर एक सूची वायरस होने से हलचल तेज हो गई। मगर, पार्टी की ओर से उक्त सूची की पुष्टि नहीं की गई। सूत्रों की मानें तो भाजपा की पहली सूची शुक्रवार को जारी हो सकती है। गौरतलब है कि जिले की सभी नौ सीटों पर 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। नामांकन पत्र 20 जनवरी तक ही दाखिल किए जा सकेंगे। सपा-रालोद गठबंधन की पहली सूची में शामिल पांच प्रत्याशियों में कुछ पुराने तो कुछ नए चेहरे शामिल हैं। आगरा छावनी सीट पर सपा कोटे से कुंवर सिंह वकील को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बाह से सपा ने पूर्व विधायक व पार्टी क जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वह वर्ष 2007 में बसपा से विधायक रह चुके हैं।

    जिले की तीन सीटें आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी और खेरागढ़ रालोद के खाते में गई हैं। इसमें आगरा ग्रामीण से महेश कुमार जाटव, फतेहपुर सीकरी से ब्रजेश चाहर और खेरागढ़ से रौतान सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। फतेहपुर सीकरी सीट पर कई बार प्रत्याशी रह चुके ब्रजेश चाहर पर पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। आगरा ग्रामीण सीट पर रालोद की तरफ से पूर्व विधायक कालीचरन सुमन मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। वह बसपा से विधायक रह चुके हैं। कुछ महीने पहले ही वह रालोद में शामिल हुए थे। मगर, अंतिम समय में वह दावेदारी में पिछड़ गए। पार्टी ने उनके स्थान पर महेश कुमार जाटव को प्रत्याशी घोषित किया है।

    गठबंधन की ओर से आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, फतेहाबाद और एत्मादपुर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं हुई है। कांग्रेस की पहली सूची में आगरा की सात सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छावनी और फतेहपुर सीकरी की सीट पर अभी प्रत्याशी के नाम तय नहीं हुए हैं। सात में से दो सीटों पर महिलाओं को मौका दिया गया है। बाह से पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और एत्मादपुर से शिवानी बघेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मनोज दीक्षित आगरा की जिलाध्यक्ष रही हैं और टोरंट पावर प्रकरण में लगे आरोपों को लेकर उन्हें पद से हटाया गया था लेकिन वे पार्टी में लगातार सक्रिय रहीं। इसके अलावा आगरा दक्षिण से पूर्व पार्षद अनुज शर्मा, आगरा उत्तर से विनोद बंसल, आगरा ग्रामीण से उपेंद्र सिंह, खेरागढ़ से रामनाथ सिकरवार, फतेहाबाद से होतम सिंह निषाद प्रत्याशी बनाये गये हैं। विनोद बंसल पूर्व में मेयर का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here