हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More

    ‘बाजार क्षेत्र में एंटी रोमियों व पैदल गश्त को बनाए प्रभावी’

    Kairana News
    Kairana News: 'बाजार क्षेत्र में एंटी रोमियों व पैदल गश्त को बनाए प्रभावी'

    एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कैराना में पुलिस व पीएसी बल के साथ में किया पैदल मार्च

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एक दिन पूर्व कैराना पहुंचे एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस व पीएसी बल के साथ में पैदल मार्च निकालकर आमजन में मन-मस्तिष्क में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास को मजबूत किया। इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में एंटी रोमियों व पैदल गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए। बुधवार शाम एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु कस्बे के बाजार में पैदल गश्त की।

    पुलिस अधीक्षक ने कस्बे के मुख्य बाजार, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील स्थलों का पैदल भ्रमण करके सुरक्षा-व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान आमजन, स्थानीय व्यापारियों एवं दुकानदारों से वार्ता करके उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। साथ ही, उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित चेकिंग करने, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा, बाजार क्षेत्र में एंटी-रोमियों एवं पैदल गश्त को प्रभावी बनाए रखने के भी निर्देशित किया गया। Kairana News

    उन्होंने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी इंस्पेक्टर पिंकी गोस्वामी, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, एसएसआई अरुण कुमार, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– नागपुर में कस्तूरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा 350 बेड वाला स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल