हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दस्तक अभियान ...

    दस्तक अभियान : चलाया गया विशेष सफाई अभियान 

    Bulandshahr News
    लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा जागरूक

     खोजे जा रहे बुखार के मरीज | Bulandshahr News

    •  लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा जागरूक

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीम दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता एवं साफ सफाई के प्रति जागरूक करने में जुटी है। नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सभी ग्रामों में फॉगिंग एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है, वहीं निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोग एवं दस्तक अभियान का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। अभियान के तहत छतारी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि नालियां जाम न हों और नालियों की साफ-सफाई प्रतिदिन कराते रहें। मंगलवार को कस्बा आजाद रोड पर सफाई अभियान भी चलाया गया। Bulandshahr News

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया- जनपद में एक जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से पूर्व जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत अंतर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए, जिसके तहत पंचायती राज, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, नगर पंचायत, नगर पालिका समेत 14 विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। Bulandshahr News

    अभियान के तहत समय-समय पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा भी की जा रही है। बीते दिनों हुई बरसात के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया है। पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए हैं। नगर पंचायत छतारी की अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में  जलभराव की निकासी के लिए व्यवस्था करायी। Bulandshahr News

    कार्यवाहक जिला मलेरिया अधिकारी डा गौरव सक्सेना ने बताया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में 22 सौ से अधिक टीम लगाई गई हैं। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के माध्यम से जनपद में बुखार के मरीजों को चिन्हित कर उनकी जांच डेंगू, मलेरिया के लिए सुनिश्चित कराई जा रही है, जिससे डेंगू एवं मलेरिया के मरीजों का पता लगाया जा सके और उनका उचित उपचार किया जा सके। स्कूली बच्चों को आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। Bulandshahr News

    छतारी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को कस्बा की आजाद रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत साफ सफाई के लिए दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों को लगाया गया है। सफाई कर्मचारी भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– सरसा में तेजी से फैलने लगा आई फ्लू का वायरस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here