हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा देश की उन्नति...

    देश की उन्नति और प्रगति में महिलाओं का विशेष योगदान:- पूनम काहडा

    Kurukshetra News
    Pehowa News: देश की उन्नति और प्रगति में महिलाओं का विशेष योगदान:- पूनम काहडा

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्कूल के व वार्षिक 100% परिणाम के उपलक्ष में आज अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम चेयरपर्सन पूनम काहड़ा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने सभी सभी बच्चों और अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को स्कूल के 100% परिणाम आने पर बधाई व शुभकामनाएं दी और उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसमें महिला स्टाफ ने अपने विचार रखे। चेयरपर्सन पूनम काहड़ा ने कहा कि सभी धार्मिक ग्रंथों में नारी को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। Kurukshetra News

    गुरु नानक साहिब ने भी अपनी वाणी में नारी को सम्मान देते हुए कहा है कि सो क्यों मंदा आखिए, जित जम्मे राजान, मतलब जिस नारी की कोख से राजाओं महाराजाओं ने जन्म लिया वह कमजोर नहीं, बल्कि सर्वशक्तिमान है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का खास योगदान है। इसलिए सभी को अपनी बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए और उन्हें घर की चारदीवारी से बाहर निकालकर फलने फूलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। एक नारी दो घरों को शिक्षित करती है। वह बेटी और बहू के रूप में समाज को नई दिशा दिखाती है। Kurukshetra News

    एमडी जन्नत काहड़ा ने कहा कि देश की उन्नति और प्रगति में भी नारी का विशेष योगदान है I नई वह शक्ति है जो देश को भी चला सकती है जैसे की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू और और देश की उन्नति और देश का नाम ऊंचा करने में भी महिला खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है जैसे कि क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, इन सभी खेलों में मैं महिलाओं ने देश का नाम ऊंचा किया और देश के लिए मेडल भी जीते हैं मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि अपनी बेटियों को ज्यादा से ज्यादा खेलों और पढ़ाई में आगे लेकर आए

    प्रिंसिपल शोबे मैथ्यू ने बताया कि बच्चों ने अपने भाषण और नाटकों के जरिए समाज को कन्या भ्रूण हत्या व दहेज प्रथा आदि बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकार और सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौके स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। Kurukshetra

    यह भी पढ़ें:– जिस उम्र में बच्चे ठीक से चलना फिरना नहीं सीखते उस उम्र में ठान लिया था आइएएस बनकर देश सेवा करनी है

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here