हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया छोड़ने के ट्वीट पर कयास, क्या नया आइडिया लेकर आ रहे है?

    Narendra Modi

    (Narendra Modi ) सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं मोदी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं लेकिन सोमवार को उन्होंने अचानक इससे किनारा करने के संकेत देकर सबको हैरत में डाल दिया है। (Narendra Modi )मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि वह सोशल मीडिया छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘इस रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को छोड़ने की सोच रहा हूं। इस बारे में आप सभी को आगे जानकारी दी जाएगी।

    यूट्यूब पर उनके 45 लाख सब्सक्राइब

    प्रधानमंत्री के इस ट्वीट ने सबको हैरान कर दिया है क्योंकि फेसबुक और ट्विटर बड़ी संख्या में उनके काफी फॉलोअर्स है। मोदी के ट्विटर पर पांच करोड़ तैतीस लाख और फेसबुक पर चार करोड़ सैतालीस लाख फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर उनके 45 लाख सब्सक्राइबर हैंं।

    पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद सबसे अधिक फॉलोअर्स मोदी के

    ट्विटर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद सबसे अधिक फॉलोअर्स मोदी के हैं। पीएम के सोशल मीडिया छोड़ने पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। चर्चा होने लगी कि ऐसी कौन सी वजह है जिसके कारण पीएम (Narendra Modi )ने यह बात कही? यह भी कहा जा रहा है कि कहीं पीएम मोदी कोई संदेश तो नहीं देना चाहते हैं?

    कयास: महिला दिवस पर कुछ नया तो नहीं ?

    • पीएम मोदी ने रविवार यानी 8 मार्च को सोशल मीडिया छोड़ने के संकेत दिए हैं।
    • 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है।
    • सोशल मीडिया पर ऐसी भी चचार्एं हैं कि इस दिन कोई महिला पीएम का सोशल मीडिया अकाउंट चलाए।
    • हालांकि ये सभी अभी कयासबाजी ही हैं।
    • असली बात तो पीएम मोदी जब खुद इस बारे में घोषणा करेंगे तभी पता चलेगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।