हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश SpiceJet flig...

    SpiceJet flight returns: स्पाइसजेट विमान तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटा

    Spicejet profits

    SpiceJet flight returns: नई दिल्ली। छठ पर्व के मद्देनज़र पटना जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 497 को गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटना पड़ा। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान में आई तकनीकी दिक्कत के चलते पायलट ने एहतियातन दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। एयरलाइन ने पुष्टि की है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें बिना किसी परेशानी के विमान से उतार लिया गया। SpiceJet News

    स्पाइसजेट की ओर से जारी बयान में कहा गया, “23 अक्टूबर को दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने वाले विमान में तकनीकी समस्या आने के कारण उसे वापस दिल्ली लाया गया। विमान पूरी तरह सामान्य ढंग से उतरा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।” एयरलाइन ने आगे बताया कि पटना जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की तत्काल व्यवस्था कर दी गई, जो बाद में निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना हुआ। हालाँकि, यात्रियों की सटीक संख्या के बारे में स्पाइसजेट की ओर से अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। SpiceJet latest news

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी स्पाइसजेट की उड़ानों में तकनीकी गड़बड़ियों के कुछ मामले सामने आ चुके हैं। 12 सितंबर को कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान का बाहरी पहिया उड़ान के दौरान टूट गया था, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित मुंबई उतारा गया। उस समय विमान में 75 यात्री सवार थे।

    इसके अलावा, दिल्ली से काठमांडू जा रही फ्लाइट एसजी 041 को भी कुछ समय पहले टेलपाइप में आग की आशंका के कारण वापस दिल्ली लाया गया था। बाद की इंजीनियरिंग जाँच में किसी तरह की असामान्यता नहीं पाई गई, जिसके बाद विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी गई। हालांकि, इस प्रक्रिया में करीब चार घंटे की देरी हुई थी। SpiceJet News