हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रन फॉर यूनिटी...

    रन फॉर यूनिटी मे दिखा एकजुटता का जज्बा

    Bulandshahr News
    रन फॉर यूनिटी मे दिखा एकजुटता का जज्बा

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) पर आयोजित रन फार यूनिटी मे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता दौड़े। नगर के बाबूजी कल्याण सिंह पार्क से मंडल उपाध्यक्ष विक्रांत त्यागी के नेतृत्व मे प्रारम्भ हुई दौड़ भ्रमण कर वापस पार्क पहुंचकर समाप्त हुई । भाजपा कार्यकर्ताओ ने श्रंखला बना कर एकता का संदेश दिया। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष विक्रांत त्यागी ने कहा की पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाई जा रही है। पटेल ने पाँच सौ से अधिक रियासतो को विशाल भारत मे शामिल होने के लिए सहमत किया ओर देश को एकता के सूत्र मे बाँधा था।

    उन्ही के कदमो पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अनुच्छेद 370 हटाकर देश को एक करने का काम किया है। कहा कि पटेल ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वह हमारे प्रेरणास्त्रोत हैं। हमें उनके आदर्शो पर चलना चाहिए। इस अवसर पर विक्रांत त्यागी, मुकेश भारद्वाज, दुष्यंत शर्मा, मनोज प्रजापति, विकास गुप्ता, संदीप त्यागी, विजय लोधी, विपिन प्रजापति, प्रमोद आर्या, बंटी जाटव, सुरेंद्र जैनवाल, रविंद्र राजोरी, राजेश चौहान, रवि लोधी, संजय कश्यप, महेश प्रजापति, नरेन्द्र जाटव, ललित जाटव, पवन लोधी उपस्थित रहे। Bulandshahr News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here