हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अनलॉक 4 में ख...

    अनलॉक 4 में खेल, मनोरंजन, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम की इजाजत

    Unlock-4

    7 सितम्बर से फिर दौड़ेगी मेट्रो

    •  शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी के कारण करीब पांच महीने से बंद पड़ी मेट्रो सेवा देश में आगामी सात सितम्बर से एक बार फिर पटरी पर दौड़ने लगेगी हालाकि स्कूल , कॉलेज , अन्य शिक्षण तथा कोचिंग संस्थान 30 सितम्बर तक बंद ही रहेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी के कारण देश भर में विभिन्न चरणों में लागू की गयी पूर्णबंदी को समाप्त करने के सिलसिले को आगे बढाते हुए आज अनलॉक 4 से संबंधित दिशा निर्देश जारी किये। इन दिशा निदेर्शों में दिल्ली मेट्रो को विभिन्न शर्तों तथा प्रोटोकाल के साथ 7 सितम्बर से श्रेणीबद्ध तरीके से चलाने की अनुमति दी गयी है। ये प्रोटोकाल और नियम तथा शर्तें आवास और शहरी कार्य मंत्रालय , रेल मंत्रालय तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय आपस में सलाह कर तय करेंगे।

    स्कूल , कॉलेज और अन्य शिक्षण तथा कोचिंग संस्थानों को राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ सलाह के आधार पर 30 सितम्बर तक बंद ही रखने का निर्णय लिया गया है। नये दिशा निदेर्शों में 21 सितम्बर से सामाजिक, शैक्षणिक , खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक आयोजनों की अनुमति दी गयी है लेकिन इनमें केवल 100 लोग शामिल हो सकेंगे।

    अनलॉक -4 की खास बातें

    • 30 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
    • 7 सितंबर से मेट्रो सेवा शुरू करने की इजाजत
    • 100 लोगों की राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, खेलकूद और मनोरंजक सभाएं करने की अनुमति
    • ओपन एयर थियेटर यानी सर्कस आदि शुरू हो सकेंगे
    • 21 सितंबर से 9वीं से 12 कक्षा के बच्चे चाहें तो अध्यापक से दिशानिर्देश लेने के लिए स्कूल जा सकेंगे
    • मास्टर डिग्री और पीएचडी के छात्र प्रयोगशालाओं में जा सकेंगे
    • 21 सितंबर से शादी और अंतिम संस्कार में 100 लोग शामिल हो सकेंगे
    • सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क आदि बंद रहेंगे
    • राज्य सरकारें अपनी तरफ से किसी तरह का लॉकडाउन नहीं घोषित कर पाएंगी। केंद्र सरकार की अनुमति जरूरी होगी।
    • किसी राज्य के अंदर या दूसरे राज्य से आने जाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।