हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खेल सुविधाओं ...

    खेल सुविधाओं का खिलाड़ियों को होगा फायदा: खट्टर

    Haryana News
    सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के सभी क्लास रूम होंगे स्मार्ट’

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंचकूला, अम्बाला और शाहबाद में तैयार किये गये अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल ढांचागत सुविधाओं का राज्य के खिलाड़ियों को भरपूर फायदा मिलेगा। इसके अलावा पंचकुला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम का भी कायाकल्प किया गया है। यहां पर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल ढांचागत सुविधाएं तैयार की गई हैं जिससे राज्य में खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और बड़े खेल आयोजनों में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज यहां बताया कि हरियाणा खेल के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं प्रदान कर रही है।

    खिलाड़ियों ने अनेक बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर इसे सिद्ध भी कर दिखाया है कि अगर उन्हें मौका और सही मार्गदर्शन मिले तो वे देश के लिए एक नहीं बल्कि कई पदक जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गत वर्ष खेल ढांचागत सुविधाओं पर लगभग 150 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। हरियाणा में खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं लेकिन इन्हें तराशने की जरूरत है जिसमें ये खेल ढांचागत सुविधाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 400 मीटर का नया एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक और वार्मअप सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाया गया है।

    इसके अलावा फुटबाल मैदान और एस्ट्रोट्रफ हॉकी मैदान बना है। स्टेडियम में तीन बहुउदेश्यीय हॉल तथा बैडमिंटन हॉल का नवीनीकरण किया गया है। मारकेंडेश्वर हॉकी स्टेडियम शाहबाद में हॉकी स्टेडियम का नवीनीकरण किया गया है। इसी प्रकार, अम्बाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ओलम्पिक साइज का आॅल वेदर स्विमिंग पूल तैयार किया गया है। यहां पर जिमनेजियम हॉल तथा फुटबाल मैदान का नवीनीकरण किया गया है। गौरतलब है कि हरियाणा में 4 से 13 जून तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित किये जा रहे हैं जिनके तहत पंचकूला में 19, चंडीगढ़ दो, अम्बाला दो, शाहबाद एक तथा दिल्ली में दो खेल स्पधार्एं आयोजित की जाएंगी। इन खेलों में 8500 से अधिक एथलीट भाग लेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here