जोकोविच की सर्बियाई टीम एटीपी कप फाइनल में

Published On

बेसलाइन पर काफी चुनौतीपूर्ण थे और बेहतरीन सर्व किये

सिडनी (एजेंसी)। नोवाक जोकोविच ने पांचवीं रैंक रूस के दानिल मेदवेदेव को रोमांचक एकल मुकाबले में पराजित कर सर्बिया को एटीपी कप टेनिस टूनार्मेंट के पहले संस्करण के फाइनल में जगह दिला दी। विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जोकोविच की जीत से पहले सर्बिया के लिये डुसान लाजोविच ने बढ़त अंक बटोरा और रूसी खिलाड़ी कारेन खाचानोव को पहले एकल में 7-5, 7-6 (7/1) से पराजित कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 16 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन ने मेदवेदेवे के खिलाफ 6-1, 5-7, 6-4 से पराजित कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी जिससे सर्बिया को 2-0 की अपराजेय बढ़त मिल गयी।

  • जोकोविच ने अपनी टीम की जीत के बाद कहा,‘मेरे लिये यह असाधारण मैच था।
  • कई रैलियां खेलने से मैं काफी थक गया हूं।
  • मेदवेदेव दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं और उन्होंने इस मैच में यह दिखाया।
  • वह बेसलाइन पर काफी चुनौतीपूर्ण थे और बेहतरीन सर्व किये।
  • इस वर्ष मेरे लिये यह सबसे मुश्किल मैच था।
  • एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में अब निक किर्गियोस की अगुवाई वाली आस्ट्रेलिया और स्पेन के राफेल नडाल फाइनल में जगह बनाने के लिये उतरेंगे।

About The Author

Related Posts