कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सीरीसेना ने देश में छह मार्च से लगे अपातकाल को समाप्त कर दिया है। गौरतलब है कि बहुसंख्यक बौद्धों और अल्पसंख्यक मुसलमानों के बीच हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की गयी थी। गृह युद्ध समाप्त होने के बाद देश में ऐसा पहली बार हुआ था। भारत और जापान के आधिकारिक दौरे से कल रात लौटे राष्ट्रपति सीरीसेना ने देश में हालात सामान्य होने के बाद आपातकाल समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने आज ट्वीट किया है, ‘‘लोगों की सुरक्षा के हालात का जायजा लेने के बाद मैंने कल आधी रात से आपातकाल हटाने का निर्देश दिया।’’ कांडी और अम्पारा जिलों में मुसलमान विरोधी हिंसा फैलने, इसमें तीन लोगों के मारे जाने और एक मस्जिद सहित मुसलमानों की सैकड़ों संपत्तियों को नुकसान पहुंचाये जाने के बाद सरकार ने छह मार्च को आपातकाल की घोषणा की थी। इस दौरान सरकार ने फेसबुक, व्हाट्ऐप और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइटों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।
ताजा खबर
बारिश से कचहरी परिसर जलमग्न, वकीलों के चैंबर में घुसा पानी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Jewelry shop theft Case: ज्वेलरी शॉप से चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
एक के खिलाफ लूट, चोरी, आर...
Expressway: हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ तक बनेगा नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे, इन गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। E...
Kisan News: गाय-भैंस के सफल प्रसव के लिए अपनाएं ये जरूरी सावधानियां
Kisan News: गाय और भैंस ज...
Ex-clerk scam: 15 हजार सैलेरी वाला पूर्व क्लर्क निकला करोड़ों के सोना-चांदी व 24 मकानों का मालिक
कोप्पल (कर्नाटक)। कर्नाटक...
Rain: पूरा दिन रुक रुक कर होती रही बारिश, धान को होगा फायदा
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)...
Tamil Nadu honour killing case: विरोध के बाद परिजनों को सौंपा गया इंजीनियर का शव
Tamil Nadu honour killing...