हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान श्रीगंगानगर- ...

    श्रीगंगानगर- झालावाड़ सिटी अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी

    Railway News
    Railway News: किसान एक्सप्रेस में दिल्ली जाना हुआ महंगा, ट्रेनों में किराया बढ़ा
    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी (सप्ताह में 03 दिन) रेलसेवा का केशोराय पाटन स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। जानकारी अनुसार रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर- झालावाड़ सिटी (सप्ताह में 03 दिन) रेलसेवा का केशोराय पाटन स्टेषन पर ठहराव दिया जा रहा है। Sri Ganganagar News
    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 22997, झालावाड़ सिटी- श्रीगंगानगर रेलसेवा (सप्ताह में 03 दिन), दिनांक 05.10.23 से 01.04.24 तक केशोराय पाटन स्टेशन पर 17.33 बजे आगमन एवं 17.35 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22998, श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी रेलसेवा (सप्ताह में 03 दिन) दिनांक 08.10.23 से 04.04.24 तक केशोराय पाटन स्टेशन पर 09.23 बजे आगमन व 09.25 बजे प्रस्थान करेगी। Sri Ganganagar News

    यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो में अस्थाई बढोतरी | Sri Ganganagar News

    रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस में 02 द्वितीय शयनयान व 01 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14087/14088, दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस रेलसेवा में दिल्ली से दिनांक 13.10.23 से 12.01.24 तक एवं जैसलमेर से दिनांक 14.10.23 से 13.01.24 तक 02 द्वितीय शयनयान व 01 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। Indian Railways

    बीकानेर-अमृतसर-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के डिब्बों में परिवर्तन

    रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-अमृतसर-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा को डिब्बों में परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14719/14720, बीकानेर-अमृतसर-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 23.11.23 से एवं अमृतसर से दिनांक 24.11.23 से 02 सैकण्ड एसी, 07 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे। Indian Railways

    यह भी पढ़ें:– बीकानेर संभाग में लापरवाही बरतने पर 8 एसएचओ को चार्जशीट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here