हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान श्रीगंगानगर-र...

    श्रीगंगानगर-रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन

    Sri Ganganagar News

    श्रीगंगानगर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला (Sriganganagar to Ramdevra fair) स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04727, श्रीगंगानगर-रामदेवरा मेला स्पेशल दिनांक 13.09.23 से 26.09.23 तक श्रीगंगानगर से 18.30 बजे रवाना होकर 03.35 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। Sri Ganganagar News

    इसी प्रकार गाडी संख्या 04728, रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल दिनांक 14.09.23 से 27.09.23 तक रामेदवरा से 04.15 बजे रवाना होकर 13.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में केसरीसिंहपुर, श्रीकरनपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ, अर्जनसर, महाजन, लूणकरनसर, लालगढ, कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। Sri Ganganagar News

    गाडी संख्या 04727, श्रीगंगानगर-रामदेवरा मेला स्पेशल दिनांक 17.09.23 व 22.09.23 तथा गाडी संख्या 04728, रामदेवरा-श्रीगंगानगर दिनांक 18.09.23 व 23.09.23 को अनुरक्षण कार्य के कारण संचालित नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें:– भाजपा ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस सरकार को घेरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here