हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें कासिम सुलेमान...

    कासिम सुलेमानी के जनाजे में भगदड़, 30 लोगों की मौत

    Qasem Soleimani Funeral
    Qasem Soleimani Funeral

    भारी संख्या में उमड़े थे लोग  | Qasim Sulemani

    केरमन। ईरान के शीर्ष कमांडर मेजर कासिम सुलेमानी (Qasim Sulemani ) के जनाजे के दौरान केरमन शहर में भगदड़ मच गई। भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जनाजे में शिरकत करने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। बता दें कि सुलेमानी केरमन शहर के ही रहने वाले थे। शीर्ष कमांडर के शव को इससे पहले अहवाज, तेहरान और फिर इरान में लाया गया।

    इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे।

    • अमेरिका ने शुक्रवार को ड्रोन हमला कर ईरान के शीर्ष कमांडर मेजर कासिम सुलेमानी सहित 8 को मौत के घाट उतार दिया था।
    • अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियां लंबे समय से सुलेमानी की गतिविधियों पर निगाह बनाए हुए थीं।
    • अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार पहले भी कई बार उन्हें निशाना बनाने के बारे में सोचा गया था।
    • लेकिन हर बार आखिरी क्षणों में इसे टाल दिया जाता था।
    • इस बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुआई में अमेरिका ने उनको निशाना बनाने का फैसला ले लिया गया था।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।