हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Stampede Hathras: हाथरस में धार्मिक प्रोग्राम में भगदड़ से मचा हाहाकार! 100 लोगों की मौत, 150 घायल

    Hathras News
    Stampede Hathras: हाथरस में धार्मिक प्रोग्राम में भगदड़ से मचा हाहाकार! 100 लोगों की मौत, 150 घायल

    उत्तर प्रदेश के हाथरस में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुआ बड़ा हादसा

    • सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश | Hathras News
    • मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद

    हाथरस (एजेंसी)। Stampede Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक धार्मिक कार्यक्रम में अचानक से भगदड़ मचने से 100 लोगों की मौत हो गई जबकि 150 से अधिक घायल हो गए। मृतकों में 25 महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सिंकरामऊ कोतवाली क्षेत्र के फुलराई गांव में भोले बाबा साकार हरि का धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसमें आसपास के अलावा दूसरे जिलों से भी काफी लोग शामिल होने पहुँचे थे। प्रशासन के मुताबिक 20 हजार से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में पहुँचे थे, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ और गर्मी के चलते लोगों का दम घुटने लगा। कार्यक्रम समाप्ति पर जब लोग जाने के लिए उठे तो काफी लोग अचानक बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ गच गई। भगदड़ में महिलाएं, पुरुष और बच्चे जमीन पर गिरकर कुचले गए गए।

    Hathras News

    इन्हें पैरों से कुचलते हुए लोग आगे भागे, जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई जबकि 150 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने बताया कि हाथरस से अब तक 27 शव एटा लाए गए। इनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। बाकी शव सीएचसी सिंकदराराऊ में हैं। शवों के पंचनामे की प्रक्रिया चल रही है। फिर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घायलों का अलीगढ़ और हाथरस के अस्पताल में इलाज जारी है। Hathras News

    Yogi Adityanath

    हाथरस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्ति की। साथ ही अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार को घटनास्थल पर भेजा। घटना के कारणों की जांच के लिए एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की टीम गठित की गई है। समिति 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेगी। उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपसे और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि जारी करने के निर्देश दिये हैं।

    Dehradun News

    उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।                                                                  -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    यह भी पढ़ें:– सीएम की पत्नी ने संभाला मोर्चा, सुनी समस्याएं

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here