
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: स्टारेक्स यूनिवर्सिटी (बिनौला) में संचालित बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) कोर्स को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय बिना वैध लाइसेंस और NOC के यह कोर्स चला रहा है, जिससे उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। छात्रों के अनुसार, पिछले 3–4 वर्षों से इस मुद्दे को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। NOC के अभाव में पासआउट छात्र अपनी इंटर्नशिप पूरी नहीं कर पा रहे हैं, जबकि तीन बैच के छात्र वर्तमान में बिना इंटर्नशिप के फंसे हुए हैं। Gurugram News
छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन पारदर्शिता नहीं बरत रहा है और न ही कोई आधिकारिक लिखित स्पष्टीकरण दे रहा है। आरोप है कि पिछले चार वर्षों से छात्रों को मान्यता के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। इस पूरे मामले के कारण छात्रों को मानसिक तनाव, शैक्षणिक नुकसान और भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने संबंधित प्राधिकरणों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उनके शैक्षणिक और पेशेवर हितों की रक्षा हो सके। Gurugram News
यह भी पढ़ें:– बंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन तेज़ किए














