हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में ‘...

    हरियाणा में ‘आप’ का राज्य संगठन भंग

    AAP SACHKAHOON

    सौरव भारद्वाज को हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

    चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) का प्रदेश संगठन भंग कर दिया गया है। प्रदेश में अब नए सिरे से पार्टी संगठन खड़ा किया जाएगा। पार्टी के निर्देश पर सौरव भारद्वाज को हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि महेंद्र चौधरी को सह प्रभारी बनाया गया है। यह बात सोमवार को आप के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेस के दौरान कही।

    हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार के तार मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हैं। करनाल के डीटीपी और तहसीलदार का पकड़ा जाना इसका उदाहरण है। अब तक 6 पूर्व एमएलए और पूर्व मंत्रियों को पार्टी जॉइन करवाई जा चुकी है। 40 पूर्व विधायक और अन्य लोग भी उनके संपर्क में हैं। यदि कोई भ्रष्टाचार का आरोपी नहीं है तो उसे पार्टी में शामिल किया जाएगा। इसके लिए हम सर्वे करवा रहे हैं, उन पर मुकदमे तो दर्ज नहीं हैं। इन्हें तभी संगठन में शामिल किया जाएगा।

    प्रदेश की जनता जजपा-भाजपा से नफरत करती हैं। देश में कांग्रेस खत्म हो रही है। सांसद ने कहा कि पंजाब एक मॉडल के तौर पर उभरेगा। आम आदमी पार्टी हरियाणा में बदलाव लेकर आएगी। बदलाव की लहर चल पड़ी है। पंजाब के बाद अब हरियाणा में बदलाव आएगा। जो चेहरे राज्य का नेतृत्व कर सकें, उन्हें उचित समय पर पार्टी में शामिल किया जाएगा।

    हरियाणा में आप अकेले ही लड़ेगी चुनाव

    पार्टी (AAP) हरियाणा में शहरी निकाय व पंचायती चुनाव लड़ेगी। एसवाईएल पर सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि जो भी सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है, आप उसके साथ हैं। दिल्ली और पंजाब में सरकार आने के बाद अब हरियाणा में भी सरकार आएगी और हमारी जिम्मेदारी अब तीन गुणा हो जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here