हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home कारोबार शेयर बाजार मे...

    शेयर बाजार में तेजी जारी

    Stock Market Today
    Stock Market Today Live: शेयर बाजार में लौटी रौनक: खुदरा महंगाई घटने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा

    मुंबई। धातु, बैंकिंग, ऑटो समूहों मे हुयी लिवाली के साथ ही वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के बल पर मजबूत निवेश धारणा से शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ और बीएसई का सेंसेक्स फिर से 38 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा। बीएसई का सेंसेक्स 204 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 37892़ 36 अंक पर खुला।

    शुरूआती कारोबार में ही यह 37889़ 59 अंक के निचले स्तर तक फिसला लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर 38 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुये 38139़ 96 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सत्र के दौरान अभी यह 38063़ 25 अंक पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 60 अंकों की तेजी के साथ 11155़ 75 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 11144़ 50 अंक के निचले स्तर तक उतरा। इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर यह 11225़ 65 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अभी यह 103़ 65 अंक ऊपर 11198़ 90 अंक पर कारोबार कर रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।