हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार Share Market:...

    Share Market: शेयर बाजार डेढ़ माह के निचले स्तर पर

    Stock Market
    Stock Market: शेयर बाजार डेढ़ माह के निचले स्तर पर

    मुंबई (एजेंसी)। Share Market: इजराइल-ईरान तनाव और चीन के प्रोत्साहन पैकेज के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से शेयर बाजार लगातार छठे दिन गिरता हुआ आज डेढ़ माह के निचले स्तर पर आ गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 638.45 अंक अर्थात 0.78 प्रतिशत का गोता लगाकर करीब डेढ़ माह के निचले स्तर 81,050.00 अंक पर आ गया। Stock Market

    इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 218.85 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट लेकर 25 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 24,795.75 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 1.85 प्रतिशत प्रतिशत लुढ़ककर 47,019.08 अंक और स्मॉलकैप 3.27 प्रतिशत कमजोर होकर 54,117.72 अंक रह गया। Stock Market

    इस दौरान बीएसई में कुल 4178 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3422 में गिरावट जबकि 636 में तेजी रही वहीं 120 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 40 कंपनियों में बिकवाली जबकि 10 में लिवली हुई। विश्लेषकों के अनुसार, मध्य-पश्चिम में बढ़ते तनाव के बावजूद वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार लचीले रहे हैं। इक्विटी बाजारों के लिए एक बड़ी सकारात्मक बात यह है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत है, जहां सितंबर में गैर-कृषि नौकरियों की संख्या आश्चर्यजनक रूप से 2.54 लाख रही। मजबूत अर्थव्यवस्था और अमेरिका के बाजार में घटती मुद्रास्फीति एक बड़ी सकारात्मक बात है। Stock Market

    बीएसई में आईटी और टेक की 0.46 प्रतिशत तक की तेजी को छोड़कर अन्य 18 में गिरावट का रुख रहा। इससे कमोडिटीज 2.54, सीडी 1.49, ऊर्जा 2.46, एफएमसीजी 0.73, वित्तीय सेवाएं 1.90, हेल्थकेयर 1.01, इंडस्ट्रियल्स 2.38, दूरसंचार 2.49, यूटिलिटीज 3.63, आॅटो 0.38 , बैंकिंग 2.10, कैपिटल गुड्स 2.15, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.89, धातु 2.24, तेल एवं गैस 2.38, पावर 3.14, रियल्टी 1.15 और सर्विसेज समूह के शेयर 3.12 प्रतिशत टूट गए। Stock Market

    पिछले सप्ताह के अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़ों से मंदी की आशंका दूर होने, ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने तथा कम से कम शुरूआत में डॉलर और इक्विटी को समर्थन मिलने के बाद बेंचमार्क 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड सोमवार को चार प्रतिशत तक बढ़ गई। इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.36, जापान का निक्केई 1.80, हांगकांग का हैंगसेंग 1.60 और चीन का शंघाई कंपोजिट 8.06 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि जर्मनी के डैक्स में 0.28 प्रतिशत की गिरावट रही। Stock Market

    यह भी पढ़ें:– मुख्य माल पर्यवेक्षक तरसपाल राठी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here