हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home अन्य खबरें शेयर बाजार: स...

    शेयर बाजार: सेंसेक्स पहली बार 38260 के उच्च स्तर पर

    Stock Market: Sensex higher first 38260

    निफ्टी भी 11500 के पार Stock Market: Sensex higher first 38260

    मुंबई, ऐजेंसी।

    शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 38,075.07 पर खुला। काराबोर के दौरान इसने 38,266.95 का अब तक का सबसे उच्च स्तर छू लिया। निफ्टी की ओपनिंग 11,502.10 पर हुई और 11,529.65 का हाई बनाया। निफ्टी ने पहली बार 11,500 का स्तर छुआ। सेंसेक्स का पिछला रिकॉर्ड हाई 38,076.23 और निफ्टी का 11,495.20 है। दोनों ने 9 अगस्त को ये स्तर छुए थे। सोमवार को निफ्टी पर लार्सन एंड टुब्रो, कोल इंडिया, यस बैंक, ओएनजीसी और टाटा स्टील के शेयरों में 1 से 5% तक उछाल दर्ज किया गया। बीएसई पर 16 सेक्टर इंडेक्स में तेजी आई। कैपिटल गुड्स इंडेक्स 2.5% तक उछला। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

    निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में बढ़त Stock Market: Sensex higher first 38260

    बाजार में तेजी की 3 वजह: पहली- विश्लेषकों के मुताबिक मेटल, रियल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पीएसू, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर और बैंकिग सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी से बाजार में तेजी आई। दूसरी- रुपए में रिकवरी से भी बाजार को सहारा मिला। डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 38 पैसे मजबूत होकर 69.77 पर आ गया। गुरुवार को रुपए ने 70.40 का रिकॉर्ड निचला स्तर छुआ और 70.15 पर क्लोजिंग हुई। पारसी नव वर्ष की वजह से शुक्रवार को मुद्रा बाजार बंद रहा था। तीसरी- सोमवार को एशियाई बाजारों से अच्छे संकेतों और शुक्रवार को अमेरिकी मार्केट में तेजी से भारतीय शेयर बाजार को मजबूती मिली। अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ विवाद कम होने की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।