हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चोरी की बाइक ...

    चोरी की बाइक व अवैध हथियार बरामद, आरोपी दबोचा

    Kairana News
    Kairana News: चोरी की बाइक व अवैध हथियार बरामद, आरोपी दबोचा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की एक बाइक व 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ है। मंगलवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली पर तैनात एसआई सतीश कुमार ने मंगलपुर तिराहे से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की एक बाइक, 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है। Kairana News

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता सोनिज निवासी ग्राम मण्डावर बताया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया बरामद बाइक मुजफ्फरनगर से चोरी हुई थी, जिसका मुकदमा स्थानीय कोतवाली में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– नियमों के विरुद्ध बने स्पीड ब्रेकर दे रहे हादसों को न्योता

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here