हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चोरी का सामान...

    चोरी का सामान व नकदी बरामद, दो आरोपी दबोचे

    Kairana News
    Kairana News : चोरी का सामान व नकदी बरामद, दो आरोपी दबोचे

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किया गया सामान व दो हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से एक एलईड़ी, वाईफाई राऊटर व रुम हीटर तथा चोरी का सामान बेचकर प्राप्त की गई दो हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है। Kairana News

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता अमित उर्फ सुमित निवासी मोहल्ला आलकलां व सरताज निवासी मोहल्ला रेतेवाला कस्बा कैराना बताया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने विगत 19 दिसंबर 2023 को मोहल्ला आलकलां में स्थित टावर साईट से दो डिवाईस तथा एक दिन पूर्व मोहल्ला आलकलां में ही स्थित एक दुकान से सामान चुराया था। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर 1.13 करोड़ ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here