हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More

    अमेरिका: दुनिया के सबसे बड़े विमान ने पहली उड़ान भरी

    Stratolanche

    उपग्रहों के लॉन्च पैड की तरह इस्तेमाल होगा

    दो एयरक्राफ्ट बॉडी वाले इस विमान में छह बोइंग 747 इंजन लगे

    वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे बड़े विमान स्ट्रैटोलॉन्च ने शनिवार को कैलिफोर्निया में पहली बार उड़ान भरी। इसका परीक्षण करीब ढाई घंटे तक (Stratolanche) मोजावे रेगिस्तान के ऊपर किया गया। इसमें छह बोइंग 747 इंजन लगे हैं। विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से भी ज्यादा है। इसे स्केल्ड कम्पोजिट्स इंजीनियरिंग कंपनी ने तैयार किया है।

    उपग्रह छोड़ने का खर्च कम होगा

    यह विमान रॉकेट और उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा। मौजूदा समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से (Stratolanche) उपग्रहों को कक्षा में भेजा जाता है। अगर यह योजना सफल रही तो उपग्रहों को कक्षा तक पहुंचाने के लिए विमान बेहतर विकल्प होगा और उपग्रह छोड़ने का खर्च भी कम हो जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।