हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लावारिस कुत्त...

    लावारिस कुत्तों ने व्यक्ति को नोच-नोचकर मार डाला

    Ghaziabad News
    कुत्ते ने महिला को बुरी तरह नोंचा!

    मायके गई पत्नी को मनाने के लिए गांव रामगढ़ गया था | Ludhiana News

    जगराओं (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana News: घरेलू विवाद में लड़कर मायके गई अपनी पत्नी को मनाने पहुंचे व्यक्ति को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। मृतक की पहचान हरदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मलासिया भाईका के रूप में हुई है। मृतक की मां स्वर्ण कौर ने बताया कि उसका बेटा हरदीप मजदूरी करता है, जो शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद रहता था। झगड़ा होने के कारण वह अपने मायके गांव रामगढ़ चली गई थी। रविवार को उसका बेटा अपनी पत्नी को मनाने के लिए गांव रामगढ़ गए थे, वहां पर पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। Jagraon News

    उसकी मां ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें हरदीप की मौत हो जाने की खबर मिली, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर दोपहर बाद सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि मृतक को लावारिस कुत्तों ने नोचने के साथ-साथ उसकी दोनों बाजुओं व टांगों से मास नोच कर खा लिया था। ऐसा लगता था कि शराब के नशे में बेसुध हुए युवक को पता ही नहीं चला कि उसको कुत्ते खा रहे है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार से शव बरामद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here