हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 404 दलालों की लिस्ट जारी!

    Haryana
    Haryana: हरियाणा में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 404 दलालों की लिस्ट जारी!

    Haryana: चंडीगढ़। हरियाणा में राजस्व विभाग ने भ्रष्टाचार पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है। हाल ही में 404 दलालों की लिस्ट सामने आई है, जो तहसील और पटवारी कार्यालयों में सक्रिय हैं। इन दलालों का काम विभागीय कर्मचारियों के नाम पर काम कराना और इसके बदले पैसे वसूलना है। विभाग ने इस पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

    Hair Loss: पुरुषों में क्यों बढ़ रहा गंजापन, बढ़ती उम्र के साथ गंजेपन के ये 5 बड़े कारण

    पलवल जिले में 17 दलालों के नाम सामने आए | Haryana

    तहसीलदार और नायब तहसीलदार के नाम पर रिश्वत का कारोबार पलवल जिले में 17 दलालों के नाम भी उजागर हुए हैं, जो तहसीलदार और नायब तहसीलदार के नाम पर लोगों से पैसे ले रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं। 370 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट पहले भी जारी हुई थी पटवारी रिश्वत के बदले लोगों के कामों में हस्तक्षेप कर रहे थे इसके पहले 17 जनवरी को 370 भ्रष्ट पटवारियों का खुलासा हुआ था, जिन पर पैमाइश, इंतकाल, नक्शा पास कराने के बदले रिश्वत लेने के आरोप हैं। कुछ पटवारी तो निजी दफ्तर भी चला रहे थे और अपने सहायक के जरिए रिश्वत लेते थे।

    सीसीटीवी निगरानी और सख्त कदमों की जरूरत

    तहसील और पटवारी कार्यालयों में पारदर्शिता बढ़ाने की योजना राजस्व विभाग ने इस भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और अधिकारियों की नियमित निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, विभाग ने सभी अधिकारियों को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सरकार को सौंपने के लिए कहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here