हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    हैती में फिर भूकंप के जोरदार झटके

    Earthquake

    मॉस्को (एजेंसी)। कैरीबियाई देश हैती में आए जबर्दस्त भूकंप के बाद रविवार को भी जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए और रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 5.8 आंकी गई है। यूरोपीय भूमध्य सागरीय भूकंप केन्द्र (ईएमएससी) ने यह जानकारी दी है। यह भूकंप ग्रीनविच समयानुसार तड़के तीन बजकर 30 मिनट पर आया और इसका केन्द्र दक्षिणी शहर लेस कायेस से 41 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में जमीन से 30 किलोमीटर नीचे था। शनिवार को भी यहां भीषण भूकंप आया था और उसकी तीव्रता 7.2 आंकी गई थी, जिसमें 300 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 1800 से अधिक घायल हुए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।