हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब तेज आंधी कारण...

    तेज आंधी कारण गिरा घर का छज्जा, जानी नुक्सान से बचाव

    सुखा पेड़ गिरने से डिस्पेंसरी की दीवार क्षतिग्रस्त

    अबोहर(सच कहूँ न्यूज)। गत रात्रि आए तेज आंधी के कारण स्थानीय पटेल पार्क के निकट जहां एक पेड़ गिरकर सड़क (Strong thunderstorm) पर झुक गया वहीं पास में ही स्थित एक पुराने मकान का छज्जा भी गिर गया। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात्रि आए तेज अंधड के कारण पटेल पार्क गली नंबर 6 के निकट नगर परिषद की बंद पडी पुरानी डिस्पेंसरी में लगा एक सूखा पेड़ गिर गया जिससे डिस्पेंसरी की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

    राहगीरों व वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानियां

    पेड़ के मेन गली में गिरने से पूरा मार्ग अवरूध हो गया जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का (Strong thunderstorm) सामना करना पड़ा। वहीं डिस्पेंसरी के पीछे एक पुराने बंद मकान की छत्त का छज्जा भी गिर गया। गनीमत यह रही कि यह अंधेर देर रात्रि आया अगर दिन के समय आया होता तो बडा हादसा घटित हो सकता था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।