हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश हिमाचल में भू...

    हिमाचल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए

    शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी और इसके आसपास आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये जिससे लोग दहशत के कारण घरों से बाहर निकल पड़े। इस बार भूकंप की तीव्रता पिछले झटकों के मुकाबले ज्यादा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंडी और इसके आसपास बुधवार सुबह करीब छह बजकर 7 मिनट पर यह भूकंप झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 3.4 रिक्टर स्कैल रही। हांलाकि इस भूकंप से किसी के जानमाल का नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के मंडी से लगभग 82 किमी उत्तर पश्चिम में 31.7 डिग्री अक्षांश और 76.7 डिग्री पूर्व देशांतर जिसकी धरती ये 5 किमी गहराई पर स्थित था।

    क्या है मामला

    ज्ञातव्य है कि प्रदेश में 24 नवंबर को चार बार भूंकप आया था। मंडी और शिमला में यह झटके लगे थे। खास बात है कि शिमला में लगातार तीन बार धरती हिली थी। अब दिसंबर में दूसरी बार भूकंप महसूस किया गया है। इससे पहले मंडी जिले में 17 दिसंबर की रात को 11 बजकर 9 मिनट पर भूकंप आया था। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 2.9 रिक्टर स्कैल मापी गई थी। उल्लेखनीय है कि चंबा, मंडी और शिमला हिमाचल में सबसे संवेदनशील माने जाते हैं। ये जोन चार और पांच में शामिल हैं। चंबा जिले में हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप आते हैं। इससे पहले कांगड़ा में 1905 में बड़ा भूकंप आया था। जिसमें करीब 20 हजार लोगों की जान गई थी। वहीं, 1975 में किन्नौर जिले में भी बड़ा भूकंप हुआ था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here