हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Earthquake: भ...

    Earthquake: भूकंप के जोरदार झटके, तीव्रता 5.2, सहमे लोग, भूकंप से बचने के लिए उठाएं ये कदम

    Earthquake
    Earthquake: इस देश में भूकंप के जोरदार झटके

    श्रीनगर (एजेंसी)। Earthquake: जम्मू कश्मीर में शनिवार को एक के बाद एक भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप से अभी किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

    भूकंप का पहला झटका सुबह आठ बजकर 36 मिनट पर महसूस किया गया जिसका केंद्र पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला में दर्ज किया गया। केंद्र के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5़ 2 मापी गयी। भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग से 184 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर में 35़ 46 आक्षांश और 73़ 32 देशांतर पर सतह से 129 किलोमीटर की गहराई पर था।

    दूसरा झटका 10 बजकर 24 मिनट पर आया जिसका केंद्र अफगानिस्तान में था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4़ 8 मापी गयी। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 1036 किलोमीटर पूर्वोत्तर में 70़14 देशांतर और 35़ 13 आक्षांश पर सतह से 75 किलोमीटर की गहराई पर था।

    भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake

    • भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
    • बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
    • कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
    • अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
    • वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
    • भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
    • भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।

    क्या होता है रिक्टर स्केल | Earthquake

    भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।

    भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर | Earthquake

    • 0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
    • 2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
    • 3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
    • 4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
    • 5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
    • 6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
    • 7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
    • 8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
    • 9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
    • अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here