पंजाब में 28 से 30 मार्च तक तेज हवाओं का अलर्ट
- किसानों को सलाह- फसलों की निगरानी करें, छिड़काव टालें
चंडीगढ़/लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Weather Alert: मार्च के आखिरी दिनों में पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (कटऊ चंडीगढ़) ने 28 से 30 मार्च तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 28 मार्च को थंडरस्टॉर्म और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाओं की संभावना है। 29 और 30 मार्च को यह गतिविधि और तेज हो जाएगी, जिसमें हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक और गस्टिंग 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 27 और 31 मार्च को कोई विशेष चेतावनी नहीं है। प्रभावित जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा और मानसा शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 29 और 30 मार्च को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 31 मार्च को फिर से केवल कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। जिला-वार पूवार्नुमान में 28 मार्च को गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। 29 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है, खासकर उत्तर और पूर्वी हिस्सों में गतिविधि अधिक रहेगी। 30 मार्च को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना और सास नगर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है। Punjab Weather Update
किसानों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सलाह दी है कि तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान खेतों में भारी काम न करें और दवाइयों, उर्वरकों तथा कीटनाशकों का छिड़काव टाल दें। गेहूं, सरसों, रेपसीड और सब्जियों की फसलों की निगरानी करें क्योंकि तेज हवाओं से लॉजिंग का खतरा है। पशुओं को सुरक्षित शेड में रखें और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं।
यह भी पढ़ें:– Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में फरार उदघोषित आरोपी गिरफ्तार















