हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा छात्रा भूमिका...

    छात्रा भूमिका बनी मिस इंटेलिजेंट

    Kharkhoda News
    रोहतक मार्ग पर स्थित कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी (Fresher Party) का आयोजन किया गया ।

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। रोहतक मार्ग पर स्थित कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी (Fresher Party) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य योगिता मलिक ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कॉलेज में इस प्रकार के आयोजन से छात्राएं अपनी सीनियर छात्राओं से परिचित होती हैं, और उनका सहयोग व मार्गदर्शन भी समय-समय पर जूनियर छात्राओं को मिलता है। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

    इस मौके पर सीनियर छात्राओं बीए द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष ने अपनी जूनियर बीए प्रथम वर्ष छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। छात्राओं ने ग्रुप डांस, सोलो डांस आदि में हिस्सा लेकर सभी शिक्षकों का पूरा मनोरंजन किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने कैटवॉक में भी हिस्सा लिया। इसमें छात्रा समिति को मिस चामरिंग, भूमिका को मिस इंटेलिजेंट, महक को मिस वर्सेटाइल, नैंसी को मिस पर्सनालिटी, शिवानी को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर डॉक्टर सीमांत सुषमा पूनम यादव आदि सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में आठ शिकायतों का मौके पर ही समाधान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here