हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Murder: छात्र...

    Murder: छात्र की बेरहमी से हत्या

    Murder

    स्टेडियम में पड़ा मिला शव, जलाने का भी प्रयास

    • गांव कथूरा के रहने वाला था मृतक

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। सेक्टर छह स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के पास अज्ञात हमलावरों ने एक बारहवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। छात्र की तेजधार हथियार से कलाई तक काटी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं छात्र की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सेक्टर छह स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसी बीच सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट पुलिस मौके पर पंहुची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांच पड़ताल के दौरान शव की पहचान सोनीपत के गांव कथूरा निवासी रोहन के रुप में हुई।

    मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहन 21 सिंतबर को घर से परीक्षा देने के लिए रोहतक आया था। पुलिस ने घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि रोहन को बेरहमी से काटा गया है और बाद में शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है। डीएसपी सज्जन सिंह व एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों से इस बारे में पता किया। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।