हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान छात्र संगठनों...

    छात्र संगठनों ने किया सीएम का पुतला दहन

    Hanumangarh News
    छात्र संगठनों ने किया सीएम का पुतला दहन

    छात्र संघ चुनाव रद्द करने के खिलाफ छात्र शक्ति का कलक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान सरकार के छात्र संघ चुनाव रद्द करने के निर्णय के खिलाफ छात्र संघ संगठन सड़कों पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने एक मंच पर एकत्रित होकर जिला कलक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया। विरोध-प्रदर्शन में छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ छात्र संघ के पदाधिकारी व छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रहे छात्र शामिल हुए। Hanumangarh News

    इस दौरान हुई सभा में छात्र नेता केवल काकड़ ने कहा कि राजनीति की प्रथम सीढ़ी छात्र संघ चुनाव को माना जाता है। यही वह सीढ़ी है जहां से एक आम, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का नौजवान राजनीति में कदम रख सकता है। इस धन-बल की राजनीति में छात्र संघ चुनाव ही वह मौका होता है जहां आम आदमी आगे आ सकता है।

    लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत में इस बात की टीस है कि पिछले साल हुए छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस से जुड़ा छात्र संगठन अन्य के मुकाबले काफी पीछे रह गया। इस वजह से इस तरह का छात्र विरोधी फैसला गहलोत सरकार की ओर से लिया गया है। लेकिन राजस्थान की सरकार को इस विषय पर विचार कर छात्र संघ चुनावों को पूर्व की भांति बहाल करना होगा। अगर मांग न मानी गई तो संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले रणनीति तैयार कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।

    एसएफआई नेता महेन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संवेदनशीलता पर झूठी राजनीति करते हैं। वे विद्यार्थी पर झूठी राजनीति करते हैं। गहलोत सरकार रात के अंधेरे में कानून लेकर आई और छात्र संघ चुनाव पर रोक लगा दी। लेकिन वे मुख्यमंत्री से सवाल करना चाहते हैं उन्हें किस बात का डर है। Hanumangarh News

    मुख्यमंत्री को पता है कि कॉलेज कैम्पस की बात मीडिया के माध्यम से सरकार तक जाएगी। इस डर के चलते सरकार ने छात्र संघ चुनाव पर रोक लगा दी। लेकिन युवा पीछे हटने वाला नहीं। अगर छात्र संघ चुनाव को बहाल नहीं किया गया तो हनुमानगढ़ से लेकर जयपुर तक की सभी सड़कें जाम करने से छात्र पीछे नहीं हटेगा। युवा और विद्यार्थी चुप नहीं बैठने वाला। Hanumangarh News

    विरोध-प्रदर्शन के बाद मांग के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सुनील चाहर, धीरज शर्मा, करणी राजपूत, पंकज, पवन, दीपक कुमार, अजय पूनिया, कमल चौधरी, योगेश, अनिल, सुरेन्द्र, विशाल, अभिषेक, संजय मौजूद थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Ashok Gehlot: राजस्थान के चिकित्सा मॉडल को अपनाए केंद्र सरकार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here